Nature Nature

सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण: ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों को दी गई नई दिशा

Nature

समाचार गढ़, 29 नवम्बर 2024, बीकानेर। जिला परिषद बीकानेर के सभागार भवन में जिले के 44 ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के लिए सामाजिक अंकेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला संसाधन व्यक्ति नन्दलाल शर्मा ने प्रशिक्षण दिया और अंकेक्षण के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सही दस्तावेजीकरण से अंकेक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में गोपाल जोशी ने भी सामाजिक अंकेक्षण के प्रचार-प्रसार के तरीकों पर अपने विचार साझा किए और ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ने इस संदर्भ में समाधान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से BRP बाबू लाल गर्ग ,नोखा क्षेत्र से सोहन राम ओर अन्य ब्लॉक से BRP उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी अभिषेक गोयल ने की। उन्होंने ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा, “आपके द्वारा पाई गई अनियमितताओं के साक्ष्य और एविडेंस को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि आपकी फाइलें अधिक प्रभावी और मजबूत बन सकें।” इस प्रशिक्षण का संचालन सुनील जोशी द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। यह कार्यक्रम सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Posts

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights