Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपें ज्ञापन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपें ज्ञापन

समाचार गढ़, 29 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद द्वारा उपजिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के लिए आज तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। परिषद ने यह ज्ञापन विधायक ताराचंद सारस्वत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, तथा जनकल्याण फाउंडेशन कोलकाता के भामाशाह रामकिशन श्रीकिशन बाहेती एवं पवन प्रकाश चांडक को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2023-24 के बजट में तात्कालीन सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके लिए 3 मई 2023 को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति जारी की गई और 9 मई 2023 को जनकल्याण फाउंडेशन कोलकाता के साथ एक अनुबंध (डव्न्) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बावजूद, आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि भामाशाह और प्रशासन के बीच आपसी सामंजस्य की कमी के चलते यह महत्वपूर्ण परियोजना रुकी हुई है। परिषद ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल और स्टेट हाईवे होने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। सही समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। परिषद ने विधायक ताराचंद सारस्वत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि इस मुद्दे को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भटका रहे हैं। परिषद ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता और संगठन में भारी आक्रोश है।

दानदाताओं को अनुबंध का पालन करने की अपील
फाउंडेशन को सौंपे गए ज्ञापन में परिषद ने भामाशाह से अपील की कि वे तात्कालिक सरकार के साथ हुए अनुबंध के तहत जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करें। यदि यह सामंजस्य नहीं बनता है तो परिषद ने अनुबंध रद्द कर अन्य दानदाता या राज्य सरकार से निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।

जनता और परिषद की प्रमुख मांग
विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि इस कार्य में और देरी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विधायक ताराचन्द सारस्वत से इस मामले में विशेष सक्रियता के साथ इसे जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है। इस अवसर पर संरक्षक भँवर लाल दुगड़,
विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, नगर मंत्री मनीष नौलखा, सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत, धर्मजागरण प्रमुख अशोक कुमार बेद, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, प्रदीप जोशी, सन्तोष बोहरा सहित समाजसेवी, और आमजन उपस्थित रहे।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights