Nature Nature

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु सहायता शिविर 15 दिसम्बर तक 373 स्थानों पर आयोजन

Nature

समाचारगढ़ 1 दिसंबर 2024 बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के घुमंतु समुदाय (विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु) के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु जिले में
विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु सहायता शिविर 15 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु परिवार के सदस्यों को आवश्यक दस्तावेज जैसे वोटर आई.डी., आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, जाति पहचान प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशुल्क आवास, भूमि आवंटन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व पालनहार आदि से संबंधित कार्य एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर प्रत्येक पंचायत समिति तथा नगर निगम/नगर पालिका व शहरी वार्डों के क्लस्टर बना कर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी निकायों में 373 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपखण्ड बीकानेर में 54, लूनकरणसर में 48, श्रीडूूंगरगढ़ में 54, कोलायत में 43, बज्जू में 28, पूगल में 23, छत्तरगढ़ में 24, खाजूवाला में 23, नोखा-पांचु में 76 शिविरों का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित समुदाय के व्यक्ति इन शिविरों में जाकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights