Nature Nature

शरीर में Vitamin-E की कमी काे पूरा करेंगे 5 फ्रूट्स, खूबसूरती के साथ-साथ बनी रहेगी तंदरुस्‍ती

हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के ल‍िए प्रोटीन, व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और कैल्‍श‍ियम की जरूरत होती है। ये हमें सेहतमंद रखने में भी मदद करते हैं। अगर व‍िटाम‍िन ई की बात करें तो ये सेहत के लि‍ए काफी हेल्‍दी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं। व‍िटाम‍िन ई बालों को झड़ने से रोकता है। स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्‍यून स‍िस्‍टम भी मजबूत बनेगा।

Nature

ऐसे में अगर आपकी बॉडी में विटामिन ई की कमी है ताे आपको कुछ ऐसे फलों (Vitamin-E Rich Fruits) और सब्‍जि‍यों का सेवन करना चाह‍िए ज‍िसमें इनकी अच्‍छी मात्रा पाई जाती हो। हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो व‍िटाम‍िन ई क‍े अच्‍छे स्रोत हैं। आइए उन फलों के बारे में व‍िस्तार से जानते हैं-

एवोकाडो

एवोकाडो में व‍िटाम‍िन K और C के अलावा E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हमारी स्‍कि‍न को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आप एवोकाडो को अपनी डाइट में कई तरह से शाम‍िल कर सकते हैं। आप इसे सैंडव‍िच, स्‍मूदी, सलाद या डायरेक्‍ट छीलकर भी खा सकते हैं। अगर आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी है तो आपको रोजाना ये फल खाना चाह‍िए।

कीवी

कीवी में भी विटामिन सी के साथ-साथ ई की अच्‍छी मात्रा होती है। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगती है। अगर आपको खट्टे फल पसंद हैं तो आप रोजाना एक कीवी जरूर खाएं। ये आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी को पूरा करेगा। इससे इम्यून सिस्टम को तो मजबूती म‍िलेगी ही, साथ ही ये आपकी त्‍वचा का भी खास ख्‍याल रखेगा।

पपीता

पपीता में अच्‍छी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर हम न‍ियम‍ित रूप से पपीता को अपनी डाइट में शामि‍ल करते हैं तो इससे हमारा डाइजेशन बेहतर रहता है। ये त्‍वचा को भी नेचुरली ग्‍लो देने का काम करता है।

पालक

ठंड के द‍िनों में बाजार में पालक की भरमार होती है। पालक विटामिन ई का अच्‍छा स्रोत होता है। पालक आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। त्वचा और बालों के लिए भी ये क‍िसी वरदान से कम नहीं है। आप घर में पालक को कई तरह से बना कर खा सकते हैं जैसे सलाद, सब्‍जी, पूड़ी या सूप, ये हर रूप में आपको फायदा ही देगा।

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी की भी अच्‍छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ठंड में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाहिए।

  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights