Nature Nature

पशुपालन मंत्री कुमावत से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक सारस्वत, क्षेत्र के लिए की मांग

Nature

समाचार गढ़, 25 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को जयपुर में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार करने के लिए नए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाने की मांग की।
विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश निवासी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस क्षेत्र में 100 से अधिक गांव हैं। जिनका मुख्य कार्य खेती एवं पशुपालन से संबंधित है। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन और खेती कार्य आजीविका का प्रमुख साधन है। साथ ही पशुपालन को सेवा के रूप में भी करते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न तरह के पशुधन हैं। इसके मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पशुपालकों के लिए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाना जरूरी है। उन्होंने आड़सर बास के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को वेटरनरी पॉली क्लीनिक में क्रमोन्नत करवाने, गुसाईसर बड़ा व इसके आसपास क्षेत्र में राठी गायों की अधिक संख्या को देखते हुए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र गुसाईसर बड़ा को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने, पशु उपकेन्द्र आडसर, सेरूणा और धर्मास को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने का आग्रह किया।
विधायक ने पशु चिकित्सालय रीडी एवं लखासर को प्रथम श्रेणी चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, भेड़ ऊन विभाग की रिक्त 10 बीघा भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य करवाने, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु उपकेन्द्रों में रिक्त पदों को भरवाने और पशुपालन, प्रजनन, सेवा एवं सामान्य उपचार की जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुविधाओं और सेवा प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना करवाने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights