Nature Nature

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो जनों की मौत

Nature

समाचार गढ़, 27 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर-जयपुर हाईवे पर आज बड़ा हादसा हुआ है। बिग्गाबास रामसरा स्टैंड के निकट दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
बीकानेर-जयपुर हाईवे पर बिग्गाबास रामसरा स्टैंड के पास हुआ ये हादसा दिल दहला देने वाला है। जयपुर और बीकानेर की ओर से आ रहे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
कंटेनर में टाइल्स और ट्रक में मूंगफली भरी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सामान सड़क पर बिखर गया।
आपणो गांव सेवा संस्थान के सेवादार और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए कटर मंगवाया गया है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू कर दिया है। हमारी अपील है कि वाहन चालक सड़क पर सतर्कता से वाहन चलाएं। इस खबर से जुड़ी ओर ताज़ा जानकारी के लिए बने रहें समाचार गढ़ के साथ।

  • Related Posts

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights