Nature Nature

ट्रोमा सेंटर को मिले 35 नर्सिंग आफिसर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में अब नर्सिग अधिकारियों के समस्त पदों पर नियुक्ति मिल सकी है। विधायक सारस्वत ने बताया कि उपजिला अस्पताल तथा ट्रोमा सेंटर हेतु 35 नए नर्सिंग ऑफिसर्स की नियुक्ति दी गई है। रिक्त पदों पर स्टॉफ मिलने से श्रीडूंगरवासियों को अब उप जिला अस्पताल में गुणवत्तापरक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी। श्री सारस्वत ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में यह नियुक्तियां दी गई है। उपजिला अस्पताल को यह सौगात मिलने पर सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल, ट्रोमा सेंटर सहित शहरी पीएचसी में स्टाफ की नियुक्ति के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। राज्य सरकार से उप जिला अस्पताल के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई थी। इस पर राज्य सरकार द्वारा ये नियुक्ति जारी की गई है। 35 नर्सिंग कार्मिकों के उपलब्ध होने से श्रीडूंगरगढ़वासियों व आसपास के ग्रामीणों को बहुत सहूलियत मिल सकेगी तथा उपजिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल के उन्न्यन के अनवरत प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरवाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आवश्यकता के अनुसार नए उपकरण लगावाने के माध्यम से भी चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा।
अस्पताल प्रभारी डॉ एस के बिहाणी ने बताया कि समस्त नव नियुक्त कार्मिक शनिवार तक ज्वाइन करेंगे। स्टाफ नियुक्ति से विभिन्न चिकित्सा यूनिट को चलाने में आसानी होगी, साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवता में भी बढ़ोतरी हो सकेगा। डॉ बिहानी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में इतने स्टॉफ एक साथ पहली बार लगे है इसका पूरा श्रेय विधायक ताराचंद सारस्वत को जाता है । क्षेत्र वासियों ने चिकित्सा व्यवस्था में इतनी भर्ती एक साथ होने के बाद विधायक सारस्वत को बधाई देने के साथ-साथ क्षेत्र सारस्वत को एक अच्छा जन सेवक एवं जन नेता बताया।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights