Nature Nature

सातलेरा विद्यालय में भामाशाहों की बड़ी घोषणाएं, टॉपर्स को मिले हवाई सफर के तोहफे!

Nature

समाचार गढ़, 24 जनवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में आज वार्षिकोत्सव समारोह 2025 धूमधाम से आयोजित किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल बीकानेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जैसलसर की प्रशासक रामप्यारी देवी ने की। मुख्य अतिथि सीबीईओ श्रीडूंगरगढ़ ओमप्रकाश प्रजापत रहे।सभी अतिथियों और गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और क्षेत्र के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


भामाशाह सम्मान

  • खेल मैदान हेतु भूमिदान:भामाशाह श्रवण राम (सुपुत्र स्व. रूघाराम जाखड़) ने विद्यालय को खेल मैदान के लिए अपनी खातेदारी जमीन में से आधा बीघा भूमि दान की। उन्हें अतिथियों द्वारा शॉल, साफा, माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
  • आर्थिक सहयोग:भामाशाह रामकिशन (सुपुत्र हेमाराम जाखड़) ने विद्यालय विकास हेतु ₹25,000 का आर्थिक सहयोग किया।एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल (सुपुत्र स्व. मुरलीधर तावणियां) ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को ₹5,100 का दान दिया।विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाने वाले भामाशाह गोपाल जाखड़ (अध्यापक, सुपुत्र हनुमान प्रसाद जाखड़) को भी सम्मानित किया गया।कुल सहयोग राशि: ₹53,350।

स्टेट प्लेयर, प्रतिभा सम्मान और पूर्व विद्यार्थी सम्मान

  • बालिका कबड्डी में बीकानेर जिले का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली माया जाखड़ (सुपुत्री श्रीराम जाखड़) को सम्मानित किया गया।
  • बोर्ड परीक्षा और स्थानीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।
  • एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल तावणियां ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 25 विद्यार्थियों को ₹16,100 के नगद पुरस्कार दिए।

विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणाएं

  1. गोपाल जाखड़ ने इस वर्ष भी विद्यालय के टॉपर को हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की।
  2. सातलेरा गाँव के किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 95% से अधिक अंक लाने पर हवाई यात्रा का लाभ देने की नई घोषणा।
  3. 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार और 60% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल तावणियां द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा।

मुख्य अतिथि का संबोधन

सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को दान देने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्यारी देवी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नौरतमल शर्मा ने सभी भामाशाहों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।


मंच संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन नूजल इस्लाम काजी ने किया।इस अवसर पर खुमाराम जाखड़, श्रवण राम जाखड़, खेताराम जाखड़, हुकमाराम जाखड़, लिछमण राम जाखड़, रामेश्वर जाखड़, भगवाना राम तावणियां, साँवर मल तावणियां, श्रीभगवान, खुमाराम मेघवाल, गौरीशंकर तावणियां, मोतीलाल तावणियां, नंदलाल शर्मा, पन्नाराम भुंवाल, खींयाराम तरड़, ओमसिंह, जगदीश प्रसाद कत्थक, भँवरलाल लिखाला, भागीरथ मेहरा, बीरमाराम मेहरा, किशन लाल मेघवाल, लिखमाराम, चिमनाराम मेहरा, श्रवण मेघवाल, केशरीसिंह, कानाराम जाखड़, बख्ताराम, महावीर सिंह, मालाराम लिखाला, मोहनलाल (वारंट ऑफिसर) और डॉ. रोशनी गोस्वामी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।विद्यालय स्टाफ मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, अमरचंद, लल्लूराम, नीलम कंवर, वंदना, सुमन, अनुराधा और पूजा ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights