Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के टॉपर्स को हवाई यात्रा का तोहफा, जाखड़ ने की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, 25  जनवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। स्व. श्रीराम आर्य की स्मृति में गोपाल राम जाखड़, जो वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानाराम कुआ मोमासर में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 और 2023-24 की भांति इस वर्ष 2024-25 में भी श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक व बीकानेर जिले के राजकीय विद्यालयों से 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स को एक तरफा हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सातलेरा गांव के अन्दर 10वीं व 12वीं सरकारी व निजी स्कूल के टॉपर्स को भी हवाई यात्रा करवाई जाएगी। इसके साथ ही, इस बार श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक सरकारी स्कूल के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी यह लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा, बशर्ते अभिभावकों और प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो। गोपाल राम जाखड़ ने यह भी कहा कि यदि सब कुछ सुगम रहा तो संभावित रूप से इन छात्रों को 15 अगस्त 2025 के अवसर पर दिल्ली का भ्रमण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को दिल्ली के प्रमुख स्थानों और कार्यक्रमों का अनुभव कराया जाएगा।

26 जनवरी 2025 तक सभी छात्रों को सूचित करें
यह पहल छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में एक अद्वितीय कदम है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस संदेश को छात्रों तक 26 जनवरी 2025 तक पहुँचा दें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। गोपाल राम जाखड़ की यह पहल न केवल छात्रों को प्रेरित करेगी, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह भी बढ़ाएगी।

  • Related Posts

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

    समाचार गढ़ 24 मई 2026। क्वेटा में रविवार को रेलवे ट्रैक के पास हुए आत्मघाती विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल बताए जा रहे…

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार करेगा सम्मान समारोह

    समाचार गढ़ 23 मई 2026 बीकानेर।  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर यूनिट की ओर से हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

    बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, अमरनाथ गुफा में 7 फीट का शिवलिंग आकार में आया, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

    बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, अमरनाथ गुफा में 7 फीट का शिवलिंग आकार में आया, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार करेगा सम्मान समारोह

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार करेगा सम्मान समारोह

    राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: 3951 पदों पर निकली भर्ती, 25 मई से आवेदन शुरू

    राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: 3951 पदों पर निकली भर्ती, 25 मई से आवेदन शुरू

    अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ट्रम्प ने अचानक रद्द किया वीकेंड कार्यक्रम

    अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ट्रम्प ने अचानक रद्द किया वीकेंड कार्यक्रम

    राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

    राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे विद्यालय
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights