Nature Nature

राष्ट्र की भावी पीढ़ी चिंतनशील हो- देवीसिंह पुरोहित, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, 25 जनवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 25 जनवरी को शिक्षाविद भीखराज जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भामाशाह ठाकर सवाईसिंह बीका, विशिष्ट अतिथि बजरंगराम चाहर, लेखराम शर्मा, चाँदराम चाहर, नरेश कुमार सारस्वत, भंवरलाल नाइ, सुरजाराम चाहर, भंवरलाल सुथार, गोपालराम गोदारा, तिलोकाराम जाखड़, मनीष गिरी, सहिराम मेघवाल मंचासीन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की भावी पीढ़ी है अतः विद्यार्थियों को अपने दायित्वों को समझते हुए शिक्षा के प्रति चिंतनशील होना चाहिए, समाज एवं राष्ट्र के प्रति मनन करना चाहिए । चांदराम चाहर, लेखराम शर्मा, घड़सीराम, भंवरलाल सुथार, सहिराम मेघवाल ने बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम में सिद्धि विनायक स्टोर के प्रोपराइटर सहिराम मेघवाल ने पूर्व सत्र 2023-24 में कक्षा 5 से 12 तक के कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया । विद्यालय के भामाशाह सहिराम मेघवाल, मनीष गिरी गोस्वामी, राजूराम नाइ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । बच्चों ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में युवा शक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे । उप प्रधानाचार्य गोत्तमसिंह जांगिड़ ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights