Nature Nature

चालीस वां रक्तदान शिविर संपन्न, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Nature

समाचार गढ़, 26 जनवरी। कस्बे की सामाजिक संस्थाओ में से अग्रणी नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ ने गणतंत्र दिवस पर मेघा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उदघाटन सत्र में परिषद के संरक्षक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी ने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों का सर गर्भित विवरण सदन के समक्ष रखा। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि एन वी पी भवन में संपन्न इस रक्तदान शिविर में 87रक्तदाताओ ने रक्तदान हेतु अपना पंजीयन करवाया.। भामाशाह परिवार के शरद बिहानी ने शिविर आयोजन में बिहानी परिवार का सहयोग हेतु परिषद का आभार जताया। ब्लड बैंक टीम के प्रभारी पी बी एम अस्पताल bikaner के डॉक्टर ईशांत जोशी ने रक्तदान के बारे में फैली भ्रान्तियो को दूर कर रक्तदान कि उपयोगिता बताई। मंच पर भामाशाह परिवार के गौरीशंकर बिहानी पारिवारिक प्रतिनिधि के रूप में मंचस्थ थे। समारोह कि अध्यक्षता विजयराज सेवग ने करते हुए अध्यक्षीय उदबोधन में बताया कि स्व सत्यनारायण जी बिहानी कि पुण्य स्मृति में बिहानी परिवार के आर्थिक सौजन्य से लगातार पांचवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उदघाटन सत्र का संयोजन करते हुए श्री गोपाल राठी ने स्व सत्यनारायण जी बिहानी जो नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके थे सरल और सहज़ उपलब्ध होने वाले व्यक्ति थे. सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहते थे…। समापन सत्र की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने की..। उनके साथ मंच पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया तथा स्व सत्यनारायण जी बिहानी के पुत्र श्री रमेश कुमार बिहानी मौजूद थे। परिषद द्वारा पी बी एम ब्लड बैंक टीम को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक टीम ने भी परिषद परिवार को सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। शिविर सह प्रभारी सत्यनारायण स्वामी, विशाल स्वामी, मनमोहन राठी, लक्ष्य प्रजापत, पंकज प्रजापत, सीताराम स्वामी, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, हिमालय स्वामी, श्रीमती पूजा राठी, बिहानी परिवार की पुत्रिया, पुत्र वधुएँ, पुत्र, पौत्र साथ साथ अनेक कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवाएं दी।

Related Posts

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। ईरान ने इज़रायल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इज़रायल के साथ दुबई, कुवैत, कतर और जॉर्डन…

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में घर, फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री अब महंगी हो जाएगी। राज्य सरकार ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights