Nature Nature

तेरापंथी महासभा की संगठन यात्रा: श्रीडूंगरगढ़ में केंद्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, सेवा कार्यों की समीक्षा

Nature

समाचार गढ़, 11 फरवरी, 2025। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा संगठन यात्रा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़ के साथ समागत सभा प्रभारी कैलाश डूंगरवाल, राजेन्द्र बैंगाणी, आंचलिक प्रभारी राजेश बांठिया, विनोद सिंघी के आगमन पर सभा सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। सभा के सदस्यों के साथ अतिथियों ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुन्थुश्री सहित वृद्ध साध्वियों के दर्शन कर कुशलक्षेम पूछी।
इसके बाद तेरापन्थ भवन धोलिया नोहरा में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सभा की एक बैठक हुई जिसमें सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया द्वारा किये गए कार्यों और गति प्रगति की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड़ द्वारा लिखित कार्यवाही को बारीकी से देखा गया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। खटेड़ ने सभा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संघ, संघपति और संस्था के प्रति समर्पित रहते हुए निरन्तर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
सभा प्रभारी राजेश बांठिया ने आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री संजय बरड़िया, सहमंत्री दीपक सेठिया, अशोक बैद, महेंद्र मालू, तुलसीराम चौरड़िया, मनोज डागा, कमल बोथरा, मनीष नौलखा, के एल जैन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights