Nature Nature

बढ़ी राजस्थान पुलिस की मुश्किल, आरोपियों को लेकर एनआईए का खुलासा

Nature

जयपुर.उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस की अब तक की पड़ताल और सरकार के दावे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की जांच में निराधार साबित होते दिख रहे हैं। एनआइए के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि संभवत: इस हत्याकांड में कोई आतंककारी संगठन शामिल नहीं है, बल्कि क्षेत्र में खौफ फैलाने के लिए किसी गैंग ने ऐसा किया।

ऐसे में राजस्थान पुलिस का बुधवार का वह दावा खारिज होता दिख रहा है, जिसमें उसने हत्या के आरोपियों के संबंध पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारी दी थी। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बुधवार की प्रेस वार्ता में दावा किया था आरोपी गौस मोहम्मद कराची होकर आया था। हालांकि पुलिस को यह जानकारी कब मिली, इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

एनआइए ने यह भी कहा है कि हत्या में शामिल समूह में सिर्फ दो ही लोग नहीं हैं। बल्कि 10-12 और लोग इस नृशंस हत्याकांड की साजिश में शामिल हैं। ऐसे में अब यह सवाल भी उठने लगा है कि फिर उदयपुर पुलिस ने कन्हैयालाल हत्याकांड की प्रारंभिक एफआईआर में धारा 120 (बी) अर्थात षड्यंत्र का पहलू अब तक क्यों नजरअंदाज किया।

एनआइए ने इस प्रकरण में अब गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी के खिलाफ हत्या और खौफ फैलाने के मामले में एफआइआर दर्ज की है। इसके अनुसार दोनों कातिलों ने खौफ और अपना दबदबा कायम करने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की। खौफ कायम करने के मकसद से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया।

एनआइए ने अब तक राजस्थान पुलिस की एसआइटी के सहयोग से कातिलों से पूछताछ की। अब दोनों कातिलों को एनआइए न्यायिक अभिरक्षा से गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी। फिलहाल एनआइए ने राजस्थान में रखकर कातिलों से पूछताछ करने का निर्णय किया है।

यह फर्क: आतंकी व दहशत गिरोह में
राजस्थान पुलिस के एक आला अफसर ने बताया कि आतंकी ग्रुप हमेशा भीड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को टारगेट करते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचा सके। जबकि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या दहशत गिरोह का काम है। इनका उद्देश्य केवल दहशत फैलाना था और इसलिए कन्हैयालाल को टारगेट किया।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights