Nature Nature

पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी

Nature

समाचार गढ़, जयपुर/ बीकानेर, 27 फरवरी। इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) के नाम से फर्जी एसएमएस और लिंक भेज कर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस मुख्यालय से डीजीपी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी द्वारा एडवाइजरी जारी की है, जिससे आप इन साइबर अपराधों से बच सकते हैं।

डीजी प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधी आपको इंडिया पोस्ट के नाम से एक एसएमएस भेजेंगे। इस एसएमएस में, वे कहेंगे कि आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो पाया है क्योंकि आपका पता गलत है। वे आपको फर्जी मोबाइल नंबर एवं ईमेल द्वारा एक लिंक देंगे और कहेंगे कि अपने पते को अपडेट करने के लिए इस पर क्लिक करें।

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आप एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जो इंडिया पोस्ट की वेबसाइट की तरह दिखती है। इस वेबसाइट पर, वे आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि आपका नाम, पता, फोन नंबर और बैंक विवरण मांगेंगे। यह आपसे साइबर भुगतान के लिए कहेंगे या फिर आपकी दी गई व्यक्तिगत जानकारी से बैंक खाते में सेंध लगा धोखाधड़ी कर सकते हैं।

प्रियदर्शी ने बताया कि भारतीय पोस्ट द्वारा डाक या पार्सल की सूचना के लिये आप भारतीय डाक सेवा के अधिकृत नम्बर 18002666868 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आपके पास माल व डिलीवरी संख्या हैं, तो आप भारतीय डाक की अधिकृत वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी ट्रैकिंग सेवा का उपयोग करें जैसे –

1. https://www.indiapost.gov.in/MBE/Pages/Content/Speed-Post.aspx

2. https://www.indiapost.gov.in/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignment.aspx

3. https://www.indiapost.gov.in/vashindi/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignment.aspx

इन लिंक पर अपनी माल / डिलीवरी संख्या दर्ज करे और अपने माल की स्थिति और स्थान देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इंडिया पोस्ट ने आमजन को सलाह दी हैं कि जब उन्हें संदेश मिलें तो वे सतर्क रहें क्योंकि वे ग्राहकों से कभी भी व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए लिंक का उपयोग करने के लिए आग्रह नहीं करते हैं।

राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने आमजन को सतर्क रहने का सुझाव देते हुए फर्जी एसएमएस व ई-मेल से सावधान रहने का आग्रह किया है। फर्जी लिंक की सूचना साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930, साइबर वेबसाईट https://cybercrime.gov.in एवं निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights