Nature Nature

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 28 फरवरी 2025। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, आचार संहिता के पालन और चुनाव संबंधी अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष और सुचारु चुनाव संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है।

बैठक में भाजपा से भवानी प्रकाश तावनिया और रोहेताश्वर दर्गी, बसपा से ओमप्रकाश गोस्वामी, आप से नदीम अली, सीपीआई (एम) से मुकुल त्यागी, कांग्रेस से कानराम गोदारा सहित कई दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा, निर्वाचन शाखा से नायब तहसीलदार रमेश सिंह, भंवर कटारिया और सहायक प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों में सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करना और राजनीतिक दलों की भागीदारी को मजबूत बनाना था।

Related Posts

‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

समाचार गढ़ 2 जुलाई 2026, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सरकारी भुगतान व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए गंभीर वित्तीय संकट…

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights