Nature Nature

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, फिनी में मिली मरी हुई मक्खियाँ

Nature

समाचार गढ़, 18 मार्च। राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में नापासर में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नापासर के रामदेव मंदिर के पास स्थित जाट मोहल्ला में मैसर्स अजय ओम फूड प्रोडक्ट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। संस्थान की निर्माण ईकाई बिना फूड लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकार्ड तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड नहीं था। पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। बेबी ब्रांड केसर तथा खाद्य कलर अवधि पार काम में लिए जा रहे थे, दीवारों पर जाले लगे हुए थे। फिनी लगभग 3 किलो जिसमें मरी हुई मक्खियां गिरी हुई थी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। पाई गई कमियों को सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया तथा निर्माण इकाई को सीज किया गया। इस कार्रवाई में मावा, गुलाब जामुन, दूध तथा घी के कुल 4 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

Related Posts

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

समाचार गढ़। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की…

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का असर लगातार बना हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights