Nature Nature

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से की मुलाकात

Nature

समाचार गढ़, 18 मार्च। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात की और वन विभाग के लिए विधायक निधि से एनिमल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने प्रथम श्रेणी की पशु चिकित्सालय को पॉली ट्रॉमा में स्थानांतरित करने की भी मांग की।

इस मुलाकात में सेवा समिति के सेवादारों ने विधायक को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग के पास में घायल वन्य जीवों को लाने के लिए कोई सुविधा नहीं है जिससे असमय ही अनेक वन्य जीव मृत्यु का शिकार हो जाते है और शिकार प्रकरण में भी सेवा समिति के वाहनो पर वन विभाग को आश्रित होना पड़ता है तथा श्रीडूंगरगढ़ में दशकों से बने प्रथम श्रेणी के पशु अस्पताल में ना ही एक्स रे मशीन ना ही ऑपरेशन थियेटर ना ही सर्जिकल उपकरण व लैब भी मौजूद नही है। जिससे इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। पॉली ट्रॉमा बनने से पशु चिकित्सालय में पशुओं की देखभाल और इलाज में सुधार होगा।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने सेवा समिति के सेवादारों की मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और एनिमल एंबुलेंस और पॉली ट्रॉमा में पशु चिकित्सालय की कर्मोन्नत के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे ।

इस दौरान सेवा समिति से संस्था संचालक शूरवीर मोदी, अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, रामप्रताप सारस्वत, रामावतार सुथार, रामसिंह राजपुरोहित, भीखाराम सुथार, प्रकाश प्रजापत, सोनू नाई, श्याम सैन, रूपेश सुथार, दुर्गेश नाई मदन सोनी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    समाचार गढ़। स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज से 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ हो रहा है। 2 अगस्त तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन में 74 देशों के 3,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights