Nature Nature

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Nature

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026।

Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट में होगा लाभार्थी संवाद

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट में आयोजित होगा। इसमें करीब 500 लाभार्थी शामिल होंगे। टू-वे संवाद के जरिए लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा पदाधिकारियों ने ली तैयारियों की जानकारी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नोखा से वर्चुअली जुड़ेंगे प्रेमचंद बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा नोखा के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। वहीं, वडनगर से वाराणसी जाने वाली ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ भी बीकानेर पहुंचेगी। इस यात्रा का बीकानेर में रात्रि प्रवास रहेगा।

यात्रा से जुड़े कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights