Nature Nature

गर्मी से पहले जलदाय विभाग की तैयारी पूरी, 144 करोड़ की योजना मंजूर

Nature

गर्मी से पहले जलदाय विभाग की तैयारी पूरी, 144 करोड़ की योजना मंजूर

समाचार गढ़, 27 मार्च, जयपुर। गर्मी के मद्देनजर जलदाय विभाग ने पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। विभाग ने इस कार्य के लिए 144 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है, जिसमें 1200 छोटे-छोटे सुधार कार्यों को शामिल किया गया है। इसके तहत नलकूपों को गहरा करने, खराब पंपसेट, केबल, जीआई पाइप, पैनल स्टार्टर और वॉल्व बदलने जैसे काम किए जाएंगे। साथ ही, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी, जिसके लिए 82.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

हैंडपंपों की मरम्मत का अभियान भी तेज कर दिया गया है। जल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए संविदा श्रमिकों की मंजूरी दी गई है। 1 से 30 अप्रैल तक 2,000 संविदा श्रमिक, जबकि 1 मई से 31 जुलाई तक 2,500 अतिरिक्त संविदा श्रमिक कार्यरत रहेंगे।

जल आपूर्ति की निगरानी के लिए 110 नियमित वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, 1 से 30 अप्रैल तक 400 अतिरिक्त वाहन, और 1 मई से 31 जुलाई तक 450 किराए के वाहन जल परिवहन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विभाग ने जनता को आश्वस्त किया है कि जल संकट से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

Related Posts

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही महज 1 मिनट, जबकि…

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights