Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण की चुनौती में युवा निभाए भागेदारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति प्रांगण में मंगलवार को सद्भावना एवं पर्यावरण चेतना जागृत करने के उद्देश्य को लेकर युवाओं का जत्था बीकानेर से रवाना होकर पहुंचा।
यहां कस्बे वासियों ने जत्थे में शामिल युवाओं का स्वागत किया। यहां पर्यावरण सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता के विषयों आयोजित संगोष्ठी में हुई परिचर्चा में बोलते हुए साहित्यकार डॉ.चेतन स्वामी ने कहा कि मनुष्य की सोच सदैव अपनी अगली पीढ़ी के लिए संग्रह करने की रही है। यह संचय करने की मानशिकता ही हर समस्या की मूल जड़ है। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् अशोक माथुर ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण व सद्भावना को बनाए रखना एक चुनौती भरा काम है। इस चुनौती का सामना करने के लिए युवा शक्ति का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे का साथ देना चाहिए।साहित्यकार श्याम महर्षि कहा कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए समिर्पत भाव होने जरूरी है। पर्यावरण का बढ़ता खतरा सरकारों द्वारा रोकना बड़ा ही कठिन कार्य हो गया है, इसमें हर व्यक्ति की सोच पर्यावरण के प्रति रहेगी तभी इसका संरक्षण सम्भव बन पाएगा। इसके लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता माथुर ने कहा कि अपने लाभ के लिए मानव धरती का अंधाधुंध दोहन कर रहा है। हमे पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही सम्प्रदायक सद्भावना को बनाए रखना जरूरी है। साहित्यकार सत्यदीप ने कहा कि सुख सुविधा के चक्कर में इंसान पहाड़, पेड़ एवं प्रकृति की बनावट को खत्म करता जा रहा, जो आने वाले समय में बहुत ही कष्टदायी साबित होगा। बजरंग शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सद्भावना एवं पर्यावरण चेतना जागृत करने के लिए निकली साइकिल यात्रा में शामिल युवाओं को साधुवाद दिया। इस दौरान रामचंद्र राठी, महावीर माली, ओमप्रकाश गुरावा, तुलसीराम चौरड़िया, गोपीकिशन नाई, महेश जोशी, विजय महर्षि, महावीर सारस्वत, नारायण सारस्वत, सांवरमल रेगर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय खेल मैदान के चारों तरफ दो दर्जन से अधिक छायादार पौधों का रोपण कर सार सम्भाल की जिम्मेदारी ली गई।

श्रीडूंगरगढ़ में साइकिल रैली का स्वागत करते हुए।
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights