Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सुस्त पालिका को सक्रिय करने मैदान में उतरे यूथ कार्यकर्ता।

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बारिश के बाद सबसे बड़ी समस्या नगरपालिका की सुस्ती की है। शहर में बहुत ही छोटे छोटे खर्च में होने वाले सामान्य काम भी पालिका की लापरवाही से नही किये जाने के कारण पूरे कस्बे में हर ओर कीचड़, खड्डों का साम्राज्य हो गया है। ऐसे में पालिका की सुस्ती दूर करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है पालिका के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। कस्बे की गलियों में हर ओर फैले जानलेवा गड्ढों, नालियों, खुले चैम्बर, झूलते तार, करंट मारते बिजली पोल आदि से हो रहे हर रोज हादसों के बाद यूथ कांग्रेस की टीम ने सक्रिय होते हुए कस्बे का सर्वे शुरू किया है। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि बारिश बाद पालिका प्रसाशन की पोल खुल गई है और कस्बेवासी जटिल जीवन जीने को मजबूर हैं। कस्बे की यह दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसीलिए हमारे कार्यकर्ता हर गली, हर चौराहे पर पहुंच कर जानलेवा गड्ढों, जाम नालियों, खुले चैम्बरों, टूटे क्रास, करंट मारते बिजली पोलों का सर्वे कर रहे हैं। और सर्वे पूरा होने के बाद धरातलीय स्थिति से उच्चाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों को राहत दिलवाने और कस्बे में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने के लिए यूथ कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी।

अभी तक इन वार्डो में हुआ सर्वे, ये रहे सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़। यूथ कांग्रेस ने सोमवार से अभियान शुरू किया था और अभी तक कस्बे के वार्ड 1, 2, 6, 8, 13, 16, 17, 18, 20 का सर्वे हो चुका है। सर्वे टीम में शामिल शुभम शर्मा, मोहसिन खान, विवेक प्रजापत, रामावतार बाना, अमरचंद प्रजापत, किशन वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि आदि युवाओं ने बताया कि इन वार्डों में सभी दिक्कतों का चिन्हीकरण किया गया है सभी को फ़ोटो प्रमाण सहित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। समाधान होने तक इन समस्याओं का पीछा नहीं छोड़ा जाएगा और कस्बेवासियो को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हालात खराब, डर, सड़ांध, मच्छरों के साये में जी रहे हैं श्रीडूंगरगढ़वासी।
श्रीडूंगरगढ़। वार्ड 15 में पानी की निकासी दूर का सपना है तो वार्ड 17 में धंसी हुई सड़क खुद ही एक समस्या बन गई है। वार्ड 20 में पास की हुई सड़क का निर्माण लटकाने से वार्डवासी परेशान हैं तो वार्ड 18 में 11 हजार वाल्ट के ढीले तारों से हर समय हादसों का डर व्याप्त है। वार्ड 7 को तो पालिका ने बीहड़ भूमि में रखा है जहां ना तो कचरा लेने टेक्सी आती है और ना ही पेयजल पहुंचता है, रोड लाइट तो दूर का सपना बन गई है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बेवासियों की पीड़ा जानने के लिए किए जा रहे सर्वे में लगभग हर वार्ड में समस्याओं का अंबार ही सामने आ रहा है। कस्बे में व्यवस्थाओं के लिए पालिका सहित बिजली, पानी विभागों द्वारा भी जमकर उदासीनता बरती गई है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights