Nature Nature

रामनवमी पर शिक्षा की नई किरण, Learn & Fun स्कूल का आज होगा शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, 6 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने जा रहा है ‘Learn & Fun English Medium School’, जिसका उद्घाटन रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को होने जा रहा है। कालू बास स्थित धोलिया नोहरा के पास बने इस नवनिर्मित विद्यालय का शुभारंभ रविवार दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि यह स्कूल पूर्णत: अंग्रेजी माध्यम पर आधारित होगा और शिक्षण पद्धति कोलकाता के पर्टन मॉडल पर आधारित रहेगी। यहां राजस्थान बोर्ड (RBSE) से संबद्ध पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा और बच्चों को मांटेसरी पद्धति के जरिए ‘खेल-खेल में सीखने’ की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय और आरजेएस महिमा दुगड़ मौजूद रहेंगे।

स्कूल समिति के अध्यक्ष सत्यदीप भोजक, उपाध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मंत्री हीरालाल पुगलिया, महामंत्री पवन उपाध्याय और कोषाध्यक्ष योगेश सेवग सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights