Nature Nature

पति व ससुरालजन की लालच की हद: विवाहिता को दहेज की मांग पर निकाला घर से

Nature

पति व ससुरालजन की लालच की हद: विवाहिता को दहेज की मांग पर निकाला घर से
समाचार गढ़, 6 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। एक विवाहिता के साथ क्रूरता की हद तब पार हो गई जब उससे पांच लाख रुपए और सोने के जेवर लाने की मांग की गई और मना करने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

गांव लोडेरा की सीमा ने लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका विवाह 25 मई 2013 को महेंद्र जाट से हुआ था। विवाह के समय पीहर पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से कहीं अधिक दान-दहेज दिया था। सीमा की बड़ी बहन मनोज की शादी भी इसी परिवार में, महेंद्र के बड़े भाई कालूराम से हुई थी।

शिकायत के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद ही पति महेंद्र, जेठ संपतमल, ससुर गोपीराम, सास सुगनादेवी और ननद सुशीला दहेज को लेकर ताने देने लगे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर सीमा पर लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव बनाते हुए पांच लाख रुपये नगद व सोने के जेवर लाने की मांग रखी।

सीमा ने बताया कि करीब सात माह पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। मामला थाने पहुंचा तो 8 जनवरी 2025 को सभी पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन ससुरालपक्ष नहीं माना। इसके बाद 24 मार्च 2025 को आरोपियों ने फिर मारपीट कर सीमा को घर से निकाल दिया।

थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जिम्मेदारी थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights