Nature Nature

मौसम ने ली करवट,चली आंधी बूंदाबांदी के साथ हुई तेज गर्जना गिरी आकाशीय बिजली,किसानों की बढ़ी भागदौड़

Nature

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2025 श्री डूंगरगढ़ अंचल में आज मौसम विभाग के पूर्वानुमान मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।सुबह से ही आसमान में काले बादलों के साथ तेज हवा चल रही है।दोपहर के बाद हवा की गति भी तेज नजर आई।शाम को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बूंदाबांदी हुई।बूंदाबांदी के साथ तेज धूल भरी आंधी ने परेशान किया।

तेज आंधी से खेतों में काटी गई फसलों को हुआ नुकसान ।मौसम ने बढ़ाई किसानों की भागदौड़।

तेज आंधी के चलते खेतों में काटी फसलें बिखर गई।खराब मौसम ने किसानों की भागदौड़ बढ़ा दी है।किसान जैसे तैसे कर अपनी फसलों को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए। सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल ने बताया कि एकाएक बदले मौसम ने किसानों को फसलों को नुकसान की आशंका से घेर दिया है। किसानों की भागदौड़ के साथ साथ फसल कटाई का काम भी प्रभावित हो गया है।वहीं श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आज तेज गर्जना के साथ रीड़ी गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी ।बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ जिसके कारण आसपास के किसान सहम गए।हालांकि बिजली गिरने से पेड़ को जरूर नुकसान हुआ लेकिन ओर कोई नुकसान नहीं हुआ।मौसम विभाग ने गुरुवार को भी आंधी चलने एवं हल्की बरसात की संभावना जताई है।

तेज गर्जना के साथ श्री डूंगरगढ़ अंचल हुई हल्की बरसात।आसमान में काले बादलों से बरसते पानी को कैमरे कैद किया सातलेरा गांव के पाठक सुशील कुमार शर्मा ।

Related Posts

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights