Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के संतोष मालू ने मृत्यु से पहले लिया नेत्रदान का संकल्प, दो लोगों की जिंदगी में बनेंगे रोशनी की किरण

Nature

समाचार गढ़, 9 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में बुधवार को एक मार्मिक क्षण उस समय सामने आया जब लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे संतोष कुमार मालू इस दुनिया से विदा हो गए। लेकिन अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने ऐसा कार्य कर दिया, जिसे समाज सदियों तक याद रखेगा।

परिवारजनों की प्रेरणा से उन्होंने जीवन रहते ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के तुरंत बाद परिजनों ने सरदारशहर की तेरापंथ युवक परिषद को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्राण नाथ हॉस्पिटल, गांधी विद्या मंदिर में संचालित आई बैंक सोसायटी की टीम डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और नेत्र सुरक्षित रूप से संग्रहित किए।

इस पुण्य कार्य के साक्षी बने उनकी पत्नी हेमा मालू, पुत्री मुस्कान मालू तथा भाई-भाभी लूणकरण- विनिता मालू। नेत्रदान टीम ने सभी परिजनों का आभार जताया और इसे ऐसा महादान बताया, जो दो अनजान जीवनों को उजास देने वाला होगा।

वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता मनोज पारख, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम मालू व सोहनलाल मालू, एईएन मुकेश मालू ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भी संतोष मालू के इस दान को तेरापंथ समाज की गरिमा बढ़ाने वाला बताया।

  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights