Nature Nature

सेसोमूँ स्कूल में करियर काउंसलिंग सेशन संपन्न,छात्रों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

Nature

समाचार गढ़ 19 अप्रैल 2025 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सशक्त दिशा देने हेतु सेसोमूँ स्कूल द्वारा विद्यालय सभागार में एक ज्ञानवर्धक करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुए इस सेशन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और उनकी तैयारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में करियर का चुनाव केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि रुचि, समझ और आत्मविश्वास के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वे अपने अभिभावकों से खुलकर बात करें और अपने रुचि क्षेत्र को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य का निर्धारण करें।
कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर फरियाद अली द्वारा किया गया, जिन्होंने विज्ञान संकाय के अंतर्गत मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख विकल्पों के साथ-साथ लॉ, आर्ट, डिजाइन जैसे अनेक क्षेत्रों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने NEET, JEE, CUET, CLAT जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं प्रारूप पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

सत्र में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को करियर की संभावनाओं से परिचित कराया। श्री रामनिवास बेनीवाल (फिजिकल एजुकेशन) ने खेल जगत के साथ -साथ डिफेंस क्षेत्र के करियर विकल्पों की जानकारी दी। श्री बृजेश कुमार दुबे (कॉमर्स) ने बैंकिंग, मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, फाइनेंस आदि क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को उजागर किया।
वहीं श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव (कंप्यूटर साइंस) ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और आईटी इंडस्ट्री की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

स्कूल के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

इस दौरान अनेक अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक सार्थक बना दिया।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights