Nature Nature

सख्त कार्रवाई: कश्मीर में 6 आतंकियों के मकान ध्वस्त, सूरत-अहमदाबाद में 500 बांग्लादेशी पकड़े गए

Nature

समाचार गढ़ 26अप्रेल 2025 पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा एक्शन लिया है। अब तक लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह आतंकियों के घरों को ब्लास्ट कर गिरा दिया गया है। इन आतंकियों में आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अहसान 2018 में पाकिस्तान से आतंकी ट्रेनिंग लेकर लौटा था, वहीं आसिफ और आदिल का नाम हालिया हमले में भी सामने आया है।

त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान ये कार्रवाइयाँ हुईं। वहीं, पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

प्रदेश में सुरक्षा हालात को देखते हुए मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और एक विशेष कंट्रोल रूम से हालात पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

इसी बीच, शनिवार सुबह गुजरात पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया था कि अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द वापस भेजा जाए।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights