Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में NCF 2023 पर आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न

Nature

समाचार गढ़ , 26 अप्रैल 2025 सेसोमूं स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF 2023) पर आधारित एक विशेष सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रिसोर्स पर्सन्स — श्री राजीव माहेश्वरी (बिड़ला स्कूल, पिलानी) एवं श्रीमती श्रेया थानवी (माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर) का श्रीफल भेंट कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श्री लक्ष्मीनारायण भादू, श्रीडूंगरगढ़ ने निभाई। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में शिक्षक के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक का कार्य अत्यंत महान है और समाज में उनका स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के लिए न केवल मार्गदर्शक, बल्कि प्रेरणा का स्रोत भी बताया।

कार्यशाला के दौरान दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, मूल्य आधारित शिक्षा, प्रभावी कक्षा प्रबंधन और सीबीएसई के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के कुल 49 शिक्षकों ने भाग लिया। संवादात्मक शैली में संचालित इस सत्र में शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के शैक्षिक दृष्टिकोण को निखारने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights