Nature Nature

मई में चलेगा रास्ता खोलो अभियान, जिला कलक्टर ने जारी किए दिशा निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 28 अप्रैल 2025 रास्ता संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए मई माह में ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 251 के तहत रास्ता खुलवाने, धारा 251ए के तहत रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना, मुख्य ग्राम, बाडिया, ढाणियां और मजरा को जोड़ने वाले रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन, कदीमी रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रातस्े जो मौके पर बंद हैं उन्हें खुलवाने, मनरेगा द्वारा निमिर्त रास्तों के राजस्व रिकॉर्ड में अंकन सहित कृषि भूमियों पर आवागमन के लिए सार्वजनिक रास्तों के राजस्व रिकॉर्ड में अंकन जैसे कार्य इस दौरान किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अभियान के नोडल अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी (भू-अभिलेख) सहायक नोडल होंगे। ‘रास्ता खेलो अभियान’ के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई और जिला भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रासतों को लेकर न्यायालयों में भी वाद दायरत किए जाते हैं। रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों के कारण ग्रामीण क्षेत्र में आमजन का सौहार्द प्रभावित होता है और इससे गांव का विकास प्रभावित होता है। इन सभी तथ्यों को ध्यान रखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार रास्ता खोलो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी उपखण्ड अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे तक भिजवानी होगी। उन्होंने बताया कि रास्ता खोलो अभियान के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 है।

Related Posts

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights