Nature Nature

मदर के.डी. स्कूल में UPSC में चयनित सरला जाखड़ व ममता जोगी का सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 28 अप्रैल 2025 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मदर के.डी. उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज क्षेत्र की दो नव चयनित यूपीएससी (आईएएस) प्रतिभाओं, सुश्री सरला जाखड़ पुत्री श्री शंकरलाल जाखड़ एवं सुश्री ममता जोगी पुत्री श्री विजयलाल जोगी का बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने सरला जाखड़ को साफा पहनाकर एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के एम.डी. उदय सिंह ढूकिया ने ममता जोगी को साफा पहनाकर तथा बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी तोलाराम जाखड़, शंकरलाल जाखड़, दिलीप सिंह तंवर, विजयलाल जोगी, रवि जोगी, जेपीएस स्कूल संचालक कुंभाराम घींटाला, विवेक निकेतन स्कूल संचालक मघराज प्रजापत, शिशु भारती स्कूल संचालक सुभाष सिद्ध बाना, मरुधर स्कूल संचालक कानाराम गोदारा, वैद्य भरतमल बुडानिया, रामकिशन गावड़िया, गिरधारीलाल सैनी, मन्साराम सायच, कमला सैनी, सरिता फगेड़िया, प्रकाश गांधी सहित विद्यालय के दीनदयाल सुथार, लालनाथ सिद्ध, समीर खान, शिवशंकर जोशी, विष्णु बिश्नोई, जयश्री, अनिता, रेखा, दीपिका, तारा आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन बी.आर. पांडिया ने किया।
इस अवसर पर निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने क्षेत्र के लिए इसे गौरवशाली उपलब्धि बताते हुए दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें सर्वोच्च सेवा क्षेत्र के माध्यम से देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

समारोह में दोनों नव चयनित प्रतिभाओं के परिवारजन भी मौजूद रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights