Nature Nature

गायब हुई बहू, जेवर और नकदी भी ले गई साथ, पिता ने बड़ी बेटी को ठहराया जिम्मेदार

Nature

समाचार गढ़, 4 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गा बास निवासी एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी जितेंद स्वामी ने बताया कि भीखाराम खाती (52) ने दर्ज गुमशुदगी में बताया है कि उसकी पुत्री कोमल खाती कुछ दिन पूर्व पूनरासर निवासी बजरंग जाट के साथ चली गई थी। इस दौरान कोमल का रिश्ता किया हुआ था और शादी होनी भी तय थी। जब उन्हें कोई विकल्प नहीं मिला तो उसकी दूसरी छोटी पुत्री दीक्षा की शादी पहले से तय कोमल की जगह कर दी। दीक्षा दो दिन पहले ससुराल से पीहर श्रीडूंगरगढ़ आई हुई थी। इस दौरान वह घर से बाजार जाने कह कर गई। शाम को करीब 5 बजे दीक्षा ने अपनी सहेली के फोन से घर पर सूचना करते हुए बताया कि उसे घर आने में देरी हो जाएगी। जब देर रात्रि तक घर पर नहीं पहुंची तो उन्होंने इधर उधर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसकी सहेली ने बताया कि दीक्षा किसी लड़के के साथ श्रीडूंगरगढ़ से बाहर चली गई है। जब घर में रखे आभूषण और नगद राशि की जांच की तो पता चला कोमल अपने साथ सोने का हार, सोने के पायजेब, चांदी के आभूषण व 10,000 रुपये नकद राशि, एक मोबाइल लेकर चली गई है। पीड़ित भीखाराम खाती ने अपनी छोटी बेटी दीक्षा को गायब करने में बड़ी बेटी कोमल व पूनरासर निवासी बजरंग जाट का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार के सान्निध्य में…

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

समाचार गढ़, 17 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

लोकसभा में तीन अहम संशोधन विधेयक पेश, सरकार को मिला बहुमत

लोकसभा में तीन अहम संशोधन विधेयक पेश, सरकार को मिला बहुमत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights