Nature Nature

संजीवनी हॉस्पिटल में 5 मई को निःशुल्क परामर्श शिविर, सुप्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Nature

समाचार गढ़, 4 मई, श्रीडूंगरगढ़।
स्थानीय संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (सरकारी अस्पताल के पास, श्रीडूंगरगढ़) में दिनांक 5 मई 2025 को विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस शिविर में सुप्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा (MBBS, MS Ortho, FJRS – SGRH दिल्ली) अपनी सेवाएं निःशुल्क देंगे। डॉ. वर्मा वर्तमान में टैगोर हॉस्पिटल, मानसरोवर, जयपुर में कार्यरत हैं और उन्हें घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अत्यधिक सफल अनुभव प्राप्त है।

इन समस्याओं से पीड़ित रोगी अवश्य शिविर में आएं:

घुटनों या कुल्हों में लगातार दर्द

सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी

नियमित दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन

घुटनों का टेढ़ापन और चाल में बदलाव

विशेष सुविधा:
चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों के लिए घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण निःशुल्क किया जाएगा।
साथ ही RGHS, CGHS, ECHS, रेलवे व सभी प्रमुख TPA योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

हॉस्पिटल व्यवस्थापक तोलाराम परीक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर क्षेत्र के उन मरीजों के लिए विशेष अवसर है जो लंबे समय से जोड़ दर्द से परेशान हैं और उचित विशेषज्ञ परामर्श की प्रतीक्षा में हैं।

अग्रिम रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें:
मो. 9251545541

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights