Nature Nature

लर्न एंड फन स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

Nature

समाचार गढ़ 4 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास स्थित लर्न एंड फन स्कूल (तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा के पास) में इस बार गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने के लिए 5 मई से 14 मई तक 10 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया जाएगा।

समर कैंप में 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीमित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक 9057559942 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। कैंप की सभी गतिविधियां सुबह 8 से 11 बजे तक होंगी।

कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार इस शिविर में डांस, स्टोरी टेलिंग, स्पीच, योग, अबेकस, कंप्यूटर, ड्राइंग, क्ले आर्ट, सेफ्टी ड्रिल, एटिकेट्स और कम्यूनिटी सर्विस जैसी कई उपयोगी कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी सत्रों का संचालन ट्रेंड विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि इस बार क्षेत्र में पहली बार एटिकेट्स, अबेकस और कम्यूनिटी सर्विस जैसे विषयों पर विशेष कार्यशालाएं रखी जा रही हैं, ताकि बच्चे व्यवहारिक जीवन में भी इनकी उपयोगिता समझ सकें। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित प्रतियोगिताएं भी होंगी।

बच्चों को खेल-खेल में नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे छुट्टियों में कुछ नया और रचनात्मक कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह समर कैंप सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए खुला है।

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights