Nature Nature

“पापा की मौत का बदला लूंगी, आतंकियों का नामो-निशान मिटा दूंगी” — शहीद सुरेंद्र मोगा की 11 साल की बेटी वर्तिका का साहसिक संकल्प

Nature

समाचार गढ़ 11 मई 2025 मेहरादासी गांव आज उस बेटे को विदाई दे रहा था जिसने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव में निकाली गई। सात वर्षीय बेटे दक्ष ने कांपते हाथों से अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। पूरे गांव में ‘शहीद सुरेंद्र मोगा अमर रहे’ के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

लेकिन इस शोक की घड़ी में देश को गर्व और उम्मीद की किरण भी मिली — जब शहीद की 11 वर्षीय बेटी वर्तिका का साहसिक बयान सामने आया। वर्तिका ने कहा,
“मैं बड़ी होकर फौज में जाऊंगी, पापा की मौत का बदला लूंगी। चुन-चुनकर आतंकियों का खात्मा करूंगी। पाकिस्तान का नाम तक मिटा दूंगी। मुझे गर्व है कि मेरे पापा देश के लिए शहीद हुए।”

वर्तिका ने बताया कि आखिरी बार उनकी अपने पिता से रात 9 बजे बात हुई थी। उन्होंने पापा को बताया था कि यहां ड्रोन उड़ रहे हैं लेकिन कोई हमला नहीं हो रहा।
“पापा ने हम सबकी सुरक्षा की और खुद देश के लिए बलिदान दे दिया। मेरे पापा बहुत अच्छे थे।”

शहीद सुरेंद्र मोगा की शहादत ने जहां पूरे गांव को गमगीन किया, वहीं उनकी बेटी वर्तिका के साहस ने पूरे देश की आंखें नम कर दीं, लेकिन सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

Related Posts

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा समाचार गढ़। NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों के…

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights