Nature Nature

जैसलमेर में खेत में मिला जिंदा बम डिफ्यूज, धमाके की गूंज से कांपे कई गांव

Nature

समाचार गढ़ 11 मई 2025 जैसलमेर जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में जिंदा बम मिलने की सूचना मिली। सेना के बम निरोधक दस्ते ने शनिवार को इस बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया।डिफ्यूज के दौरान हुए जोरदार धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि खेत में लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया और चारों ओर धूल का विशाल गुबार छा गया, जो करीब 5 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा। बताया जा रहा है कि बम को 40 से अधिक रेत के कट्टों से ढंककर दबाया गया था, जिससे विस्फोट के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। सेना की टीम ने बेहद सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जिंदा बम गत शुक्रवार रात एक खेत में गिरा था, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत प्रशासन और सेना को अलर्ट किया गया। सेना की मुस्तैदी और विशेषज्ञता से एक बड़ा हादसा टल गया, वहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में किसी संदिग्ध वस्तु की सूचना मिले, तो उसे न छुएं और तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

Related Posts

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा समाचार गढ़। NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों के…

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगी दोषियों को जल्द सजा

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights