Nature Nature

रणथंभौर में टाइगर का कहर — रेंजर देवेंद्र चौधरी की मौत, एक महीने में दूसरी जान गई

Nature

समाचार गढ़ 11 मई 2025 रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पार्क के अनुभवी रेंजर देवेंद्र चौधरी की आज टाइगर के हमले में मौत हो गई। यह घटना जोगी महल यज्ञशाला के पास हुई, जहां ड्यूटी पर मौजूद देवेंद्र पर अचानक बाघ ने हमला बोल दिया। वन विभाग की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए देवेंद्र को टाइगर के कब्जे से छुड़ाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायल रेंजर को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। देवेंद्र चौधरी के निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी गहरे दुख में हैं। चिंता की बात यह है कि एक महीने के भीतर रणथंभौर में यह दूसरी जानलेवा घटना है। इससे पहले 16 अप्रैल को टाइगर के हमले में 7 वर्षीय एक मासूम बालक की मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं और इंसान-पशु टकराव पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पर दबाव है कि वह टाइगर मूवमेंट पर सख्त निगरानी रखें और मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Posts

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

समाचार गढ़ | 2 मार्च 2026 भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश…

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights