Nature Nature

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बीकानेर में जुटेंगे दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 21 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मई को देशनोक-पलाना क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले बीकानेर राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश-प्रदेश के कई बड़े नेता 21 मई (बुधवार) को बीकानेर पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। वे जयपुर से वायु मार्ग से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा बीकानेर में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह वे करणी माता मंदिर दर्शन करेंगे, देशनोक रेलवे स्टेशन पर “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत नवविकसित स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे पलाना में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम निर्धारित है और वे दोपहर बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी बुधवार को बीकानेर आएंगे। वे गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी बुधवार को बीकानेर पहुंचेंगी और गुरुवार को पलाना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। वे दोपहर 1:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बुधवार को बीकानेर पहुंच रही हैं। वे जयपुर से सड़क मार्ग से रात्रि 8 बजे बीकानेर आएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। गुरुवार को वे भी पलाना के कार्यक्रम में शामिल होंगी और इसके बाद जयपुर के लिए रवाना होंगी।

केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार सुबह देशनोक पलाना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी बुधवार शाम 7:10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और 22 मई को देशनोक रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व बीकानेर में इस प्रकार दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर दिया है। प्रशासनिक अमला और सुरक्षा एजेंसियां भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Posts

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights