Nature Nature

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की मार: बीकानेर सहित कई जिलों में लू-हीटवेव का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़ 22 मई 2025 राजस्थान में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र हीटवेव (गंभीर लू) और गर्म रातों की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में लू चलने और रातों में भी गर्मी बने रहने की प्रबल संभावना जताई गई है।

गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव और उष्ण रात्री की चेतावनी दी गई है। अगले 48 घंटों में प्रदेश का तापमान 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 23 मई के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं या लू चलने की संभावना भी जताई गई है।

कुछ जिलों के लिए राहत की उम्मीद
जहां एक ओर कई जिलों में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में भी 24 से 26 मई के बीच कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं, 22 और 23 मई को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद तेज आंधी और धूलभरी हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

जनता से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस गंभीर गर्मी के दौर में जरूरी सावधानियां बरतें। विशेष रूप से दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। संभावित आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।

Related Posts

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights