Nature Nature

पलाना में गरजे पीएम मोदी: “अब भारत सीने पर करता है वार, सिंदूर बना बारूद तो 22 मिनट में दुश्मन ने घुटने टेके”

Nature

समाचार गढ़ 22 मई 2025 बीकानेर के पलाना गांव में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो दुबके पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं। ये प्रतिशोध नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है – ऑपरेशन सिंदूर।”

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की ओर इशारा करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। “वो गोलियां पहलगाम में चली थीं लेकिन दर्द पूरे देश ने महसूस किया। तब देश ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। आज, देश की सेनाओं के पराक्रम और आपके आशीर्वाद से, हमने 22 मिनट में उनके 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया।”

उन्होंने कहा, “पहले घर में घुसकर वार किया था, अब सीने पर प्रहार किया है। यह समग्र भारत का रौद्र रूप है, नया भारत है, और आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है।”

रेलवे और इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी रफ्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में रेलवे विकास के लिए केंद्र सरकार करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है, जो 2014 की तुलना में 15 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर से जामनगर तक सिक्स लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजर रहा है, जिससे राज्य को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाई मिलेगी।

उन्होंने बीकानेर का उल्लेख करते हुए कहा, “जब बीकानेर की बात आएगी तो यहां की भुजिया का स्वाद और रसगुल्ले की मिठास विश्वभर में अपनी पहचान बनाएगी और बढ़ाएगी भी।”

नदी लिंक परियोजनाओं से हरियाली की ओर बढ़ता राजस्थान
जल संकट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीकानेर की यह भूमि महाराजा गंगासिंह जी की भूमि है, जिन्होंने रेत में हरियाली लाने का सपना देखा। “हमसे बेहतर पानी का महत्व कौन जान सकता है? पार्वती-काली सिंध और चंबल नदी लिंक परियोजना राजस्थान के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।”

जनसभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पीएम के भाषण के दौरान जनता में जोश और देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। बीकानेर में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights