बीकानेर प्रेस क्लब बना सकारात्मक पत्रकारिता का प्रतीक, विशाल स्वामी के महासचिव बनने पर श्रीडूंगरगढ़ में हुआ भव्य सम्मान समारोह
हरिराम बाना बोले- दबी आवाज़ों को बुलंद करने वाले मीडियाकर्मी ही लोकतंत्र की असली ताक़त हैं
श्रीडूंगरगढ़, 25 मई 2025।
बीकानेर प्रेस क्लब ने न सिर्फ़ श्रीडूंगरगढ़ बल्कि पूरे जिले में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की नई मिसाल पेश की है। हर दबे-कुचले की आवाज़ बनने वाले मीडियाकर्मियों ने जिले में भरोसे की पत्रकारिता को जीवित रखा है। उक्त विचार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मौका था बीकानेर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित महासचिव विशाल स्वामी के सम्मान में श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों ने स्वामी का साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विशाल स्वामी के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, आदूराम मेघवाल, अनिल धायल, अशोक पारीक, मुकेश जाखड़, असगर अली का भी सम्मान किया गया। हरिराम बाना ने इस मौके पर कहा, “मीडिया न केवल आमजन की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है बल्कि जनता के अधिकारों का भी रक्षक है। विशाल स्वामी का प्रेस क्लब महासचिव बनना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।” इस सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। प्रमुख रूप से लिखमादेसर के सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, बाना सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा, सिद्ध युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, शहर अध्यक्ष गोल्डन तंवर, और कांग्रेस नेता ओमप्रकाश जाखड़, प्रकाश दुसाद, रेंवतराम खिलेरी, इंद्राज खिलेरी, हरिराम सहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















