Nature Nature

मंच से बोले नन्हें स्टार्स, मंच संचालन की हिचक छोड़ बोले पूरे आत्मविश्वास से, मंच पर निखरी प्रतिभाओं ने मोहा मन

Nature


सीपीएस जूनियर कार्यशाला का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, मंच पर निखरी प्रतिभाओं ने मोहा मन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 25 मई 2025।
“बोलने की हिचक जब छूटे, तो आत्मविश्वास का सूरज चमकता है”, इस कथन को सच करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के नन्हें प्रतिभागियों ने कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (सीपीएस जूनियर) कार्यशाला के मंच पर जो प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित और तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित इस 6 दिवसीय कार्यशाला का भव्य दीक्षांत समारोह 25 मई को आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और मंच संचालन की नई पहचान दिखाई।

कार्यशाला के प्रथम तीन दिन जोनल ट्रेनर सुश्री दीया ओसवाल और अगले तीन दिन नेशनल ट्रेनर श्री आकाश शाह ने बच्चों को बेहद सरल, रोचक और मनोरंजक तरीकों से मंच पर आत्मविश्वास से बोलने की कला सिखाई। बच्चों ने मंच से स्पष्ट, धाराप्रवाह और प्रभावशाली ढंग से बोलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा जी के मंगलपाठ से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष मनीष नौलखा ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता जी ने बच्चों की मंचीय प्रस्तुति को अद्भुत बताते हुए कहा, “आज के दौर में मंच संचालन एक अनमोल कला है और जैन समाज के बच्चे इस कला में दक्ष होते जा रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

विशिष्ट अतिथि श्री राजसर जी ने भावविभोर होते हुए कहा, “मैं वर्षों से इन बच्चों को जानता हूं, लेकिन केवल 6 दिनों में ऐसा परिवर्तन और आत्मविश्वास देखना मेरे लिए अद्भुत अनुभव है।”

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति श्रीमती झिणकार देवी बोथरा और मुख्य प्रशिक्षक श्री आकाश शाह ने भी अपने प्रेरणादायक विचार रखे।

तेयुप अध्यक्ष मनीष जी नौलखा ने गर्वपूर्वक बताया कि “श्रीडूंगरगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है कि थली की पहली सीपीएस कार्यशाला की शुरुआत यहीं से हुई और यह दूसरी कार्यशाला भी हमारे अध्यक्षीय कार्यकाल में हुई।” उन्होंने जोनल ट्रेनर अंबिका डागा व प्रीतिका पुगलिया को इस कार्यशाला की सफल प्रेरणास्रोत बताया।

सहमंत्री प्रथम मनीष पटावरी ने सभी मंचासीन अतिथियों, आर्थिक सहयोगियों, व्यवस्थापकों, तेरापंथ भवन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों और इस आयोजन में सहयोग देने वाले हर व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट किया।

इस समारोह में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, ओसवाल पंचायत, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स, पत्रकारगण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह समारोह न केवल एक दीक्षांत कार्यक्रम था, बल्कि यह भविष्य के आत्मविश्वासी वक्ताओं के जन्म का उत्सव बन गया।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights