Nature Nature

सड़क हादसे में घायल युवक की पीबीएम में मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़ 29 मई 2025 रीड़ी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 26 मई की शाम को हुआ था, जब एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी थी।

मृतक की पहचान 39 वर्षीय मूलाराम पुत्र नेमाराम नायक निवासी आडसर पुरोहितान के रूप में हुई है। वह उस दिन अपनी ससुराल रीड़ी गांव की ओर जा रहा था कि रास्ते में गांव बाना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मूलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीड़ित के पिता नेमाराम नायक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए जानलेवा टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है

Related Posts

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights