Nature Nature

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर राजस्थान सरकार का महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम, 31 मई को जयपुर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा रहेंगे शामिल, बालिकाओं को मिलेंगे तोहफे ही तोहफे

Nature

समाचार गढ़  29 मई 2025 राजस्थान सरकार द्वारा 31 मई को रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी जयपुर स्थित आरआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक अहम बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत अवसर बताया और इसे ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में होंगे बड़े ऐलान और तोहफों की बारिश

इस अवसर पर महिला कल्याण की कई योजनाओं की सौगात दी जाएगी:

150 कालिका यूनिट्स को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 32,755 बालिकाओं को राशि हस्तांतरित की जाएगी।

16,944 बालिकाओं को एसटी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

152 बालिकाओं को सफाई कामगार प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

30,000 छात्राओं को बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत फीस पुनर्भरण राशि प्रदान की जाएगी।

6,489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2,000 छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।

कौन थीं अहिल्याबाई होलकर?

भारत के गौरवशाली इतिहास में अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी महिला शासक रहीं, जिन्होंने शासन, सेवा और समाज सुधार में अपने अद्वितीय योगदान से अमिट छाप छोड़ी। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। बचपन में ही मालवा के शासक मल्हार राव होलकर ने उन्हें अपनी पुत्रवधू के रूप में चुना।

अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य की शासन बागडोर संभाली और सुसंस्कृत, न्यायप्रिय एवं लोककल्याणकारी शासक के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में महान कार्य किए। उनका निधन 13 अगस्त 1795 को हुआ था।

राजस्थान सरकार का यह आयोजन न केवल अहिल्याबाई की स्मृति को श्रद्धांजलि है, बल्कि आज की बेटियों के भविष्य को प्रोत्साहित करने का भी सार्थक प्रयास है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights