Nature Nature

सरकारी स्कूलों के होनहारों ने फिर फैराया परचम, कस्बे की बेटियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 मई 2025।
कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत संकल्प, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लगन हो तो प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

कोमल बनी कितासर स्कूल की टॉपर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कितासर की छात्रा कोमल पूनिया (पुत्री प्रह्लाद पूनिया) ने 96.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोमल की इस उपलब्धि पर प्राचार्य उर्मिला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे ग्राम और विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। शिक्षक जगदीश सिंह राठौड़ सहित समस्त स्टाफ ने कोमल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जैसलसर के विजेंद्र ने पाया 93.33%
वहीं जैसलसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र विजेंद्र कुमार नाई (पुत्र लिछूराम नाई) ने 93.33% अंक अर्जित कर न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। विजेंद्र की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है।

श्री कन्हैयालाल सिखवाल विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

कस्बे के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
इन छात्रों में —

गार्गी गुर्जर – 96.67%
दयानंद जाखड़ – 96.33%
आस्था सैन – 96.17%
दिव्यांशी सुथार – 94.00%
प्रीति सोनी – 93.33%
जिया सोनी – 92.17%
महक मीणा – 91.17%
तन्मय सैनी – 90.17%
शामिल हैं।

विद्यालय की प्राचार्य विमला गुर्जर, वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र सोनी, रमेश शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने इन सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत व लगन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights