Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 29 मई 2025 विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार तुरंत प्रभाव से किया जाए।

विधायक सारस्वत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है और यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

बैठक के दौरान विधायक ने विभाग को निर्देश दिए कि जल संकट ग्रस्त इलाकों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना बनाकर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित करने को भी कहा।
विधायक सारस्वत ने कहा कि पानी संकट के समाधान हेतु आवश्यक मशीनरी, पाइप,मोटर पंप,संसाधन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कर इस दिशा में कार्यवाही शुरू की जावे।

इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीशासी अभियंता नरेश रैगर, सहायक अभियंता कैलाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक सारस्वत ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के निवारण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ताराचंद शाश्वत ने कहा कि क्षेत्र के सभी वार्डों में पांच-पांच आदमियों की कमेटी बनाई जाएगी जो पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर ,पवन इंदौरिया,पार्षद राम सिंह,शहरमहामंत्री मदन सोनी उपस्थित रहे

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights