Nature Nature

सत्ता के गलियारों में कलम नहीं झुकने देंगे” — हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर प्रेस क्लब महासचिव विशाल स्वामी का हुआ सम्मान

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 30 मई 2025 | समाचार गढ़
“शासन और प्रशासन से संघर्ष नहीं रुकने देंगे, हम सत्ता के गलियारों में कलम नहीं झुकने देंगे” — वरिष्ठ कवि हरिओम पंवार की यह पंक्तियां बीकानेर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में गूंज उठीं, जब हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महासचिव विशाल स्वामी का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता संक्रमण के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में मूल्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। समाज, सरकार और जरूरतमंदों के बीच एक मजबूत सेतु बनने की भूमिका आज सकारात्मक मीडिया निभा रही है।

विशाल स्वामी के बीकानेर प्रेस क्लब चुनाव जीतने पर श्रीडूंगरगढ़ के सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। श्री करणी हैरिटेज के प्रांगण में आयोजित इस सम्मान समारोह में अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख के नेतृत्व में स्वामी को साफा, माला, शॉल पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता देवीलाल उपाध्याय व करणीसिंह बाना ने की।
एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

अणुव्रत समिति के संरक्षक तुलसीराम चौरड़िया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, केएल जैन, मनोज गुंसाई व पवन सेठिया ने विशाल स्वामी की सेवा भाव और सजग पत्रकारिता को प्रेरणास्पद बताया।

इस अवसर पर कुम्भाराम घिंटाला, विक्रम मालू, मनीष नोलखा, अशोक झाबक, अशोक बैद, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पार्षद भरत सुथार, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, और तेरापंथ युवक परिषद ने भी स्वामी को शुभकामनाएं और सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय मीडियाकर्मी शुभकरण पारीक, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, अशोक पारीक, आदूराम मेहरा, अनिल धायल आदि का भी सम्मान किया गया।

समारोह में गजानंद बोहरा, मनोज पारख, श्याम सुंदर सुथार, ऋषभ बैद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम न केवल एक पत्रकार के सम्मान का अवसर बना, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, उसकी जिम्मेदारियों और समाज में उसकी भूमिका को फिर से याद करने और मजबूती देने का संकल्प भी बना।

Related Posts

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights