Nature Nature

बूंदाबांदी से बह गया सिस्टम! श्रीडूंगरगढ़ में पानी कम, परेशानी ज्यादा… नेता-प्रशासन सब नाकाम!

Nature

समाचार गढ़, 30 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था कि बीकानेर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। अब उस चेतावनी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में चंद मिनटों के लिए तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई भी, लेकिन यह बारिश नहीं, पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की असलियत धोकर सामने ले आई।

जैसे ही आसमान से कुछ बूंदें गिरीं, वैसे ही कस्बे की सड़कों ने समंदर का रूप ले लिया। मुख्य बाजार में, हर कोना पानी-पानी हो गया। चेंबर और नालों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया और नागरिक उसी में पैर रखकर अपने जरूरी कामों के लिए निकलने को मजबूर हो गए। सवाल ये है कि अगर ये सिर्फ हल्की बूंदाबांदी थी, तो ज़रा सोचिए ज़ोरदार बारिश में क्या हाल होगा?

जहां नागरिक गंदे पानी से होकर गुज़र रहे हैं, वहीं नेता आगामी चुनावी रणनीति में व्यस्त हैं और प्रशासन अपनी फाइलों में ‘संतोषजनक व्यवस्थाओं’ की चिट्ठियां संजो रहा है। जनता की ज़ुबान पर एक ही सवाल है—
“यह जो विकास दिखता है, क्या वाकई ज़मीन पर है या सिर्फ काग़ज़ों में?”

नगरपालिका के अधिकारी से लेकर राजनीतिक नुमाइंदे तक सब मौन हैं। जनता ये भी कह रही है कि
“जब वोट मांगने आते हैं तो हर गली में आकर वादों की बारिश कर देते हैं, लेकिन जब बूंदाबांदी होती है तो वही गली दरिया बन जाती है।”

क्या प्रशासन सिर्फ बरसात के बाद चूने के छिड़काव और फोटो सेशन तक सीमित रहेगा?
क्या कस्बे में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कभी होगी?
या फिर हर बार की तरह “नोट कर लिया गया है, जल्द समाधान होगा” वाली स्क्रिप्ट दोहराई जाएगी?

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights