Nature Nature

राजनीति में महिला शक्ति की मजबूत दस्तक, नीरु चौधरी का श्रीडूंगरगढ़ में सम्मान

Nature

समाचार गढ़ | 31 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास परिसर शनिवार को उस समय तालियों और बधाइयों से गूंज उठा, जब क्षेत्र की सक्रिय युवा नेत्री नीरु चौधरी को महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नीरु चौधरी ने कहा कि आज की महिला सिर्फ चारदीवारी तक सीमित नहीं रही, वह अब राजनीति जैसे जिम्मेदार क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज करवा रही है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सामाजिक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से ही महिला सशक्तिकरण संभव है और आज ज़रूरत है कि हम राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें।

सम्मान समारोह में श्रवण कुमार भाम्भू, सुशील सेरड़िया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र मौजूद रहे। सभी ने चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। नीरु चौधरी ने सबका आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र की महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगी।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights