Nature Nature

मौसी के लड़कों का कहर, रातभर घूमते रहे आरोपी, फायरिंग और धमकियों से गांव में डर

Nature

समाचार गढ़ | 31 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़ गांव समंदसर में एक पारिवारिक विवाह समारोह को लेकर दो पक्षों में गहरी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सेरूणा थाना क्षेत्र में इस मामले को लेकर अब तक दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। ताजा रिपोर्ट में समंदसर निवासी 30 वर्षीय प्रभुराम पुत्र भैराराम जाट ने अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रभुराम ने बताया कि 28 मई को मदनलाल पुत्र रूघाराम जाट के बेटे का विवाह था, जिसमें वह और उसका परिवार भी शरीक हुआ। लेकिन इस समारोह में किसी अन्य पक्ष को आमंत्रित न किए जाने से कुछ लोग बुरी तरह नाराज हो गए। इसी नाराजगी में बीती रात करीब 10 बजे आरोपीगण उसके घर के सामने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और घर का मुख्य गेट तोड़ते हुए अंदर बाखल तक जा घुसे।

इस हमले में प्रभुराम के अनुसार—मदनलाल के भाणजे पूनरासर निवासी राजूराम व किशनलाल, पीपेरा निवासी पवन कुमार, समंदसर के किशोर व मनोज सहित दो-तीन अन्य लोग शामिल थे। आरोपियों के हाथों में लाठियां थीं और उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला करने की कोशिश की। परिवादी के पिता जान बचाकर भागे, वहीं गांव के ओमप्रकाश, श्रवणराम व अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावरों ने हवा में फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर पूरी रात गांव में उत्पात मचाते रहे, जिससे परिवार भयभीत है। प्रभुराम ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। सेरूणा थाने में दर्ज प्रकरण की जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी गई है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights