Nature Nature

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, तापमान में गिरावट

Nature

समाचार गढ़, 1 जून 2025। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 2 जून से 4 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के समय 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इस मौसमी बदलाव के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी देखने को मिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मई में जहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब कई शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है।

जयपुर संभाग में राहत की फुहारें

शनिवार को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और लू से भी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान इस अवधि में 45 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:

गंगानगर: 44.2°C (सबसे गर्म)

चूरू: 43.6°C

जैसलमेर: 42.7°C

बीकानेर: 42.5°C

कोटा: 42°C

बाड़मेर: 40.9°C

पिलानी: 40.7°C

जयपुर और जोधपुर: 40.2°C

फतेहपुर: 40.4°C

अलवर: 39.5°C

वनस्थली: 39.6°C

भीलवाड़ा: 38.8°C

अजमेर: 38.6°C

सीकर: 38.5°C

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले तीन दिन तापमान में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलती रहेगी।

Related Posts

बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights